फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one person death in accident in sambhal

लकड़ी से भरी ट्राली में पीछे से घुसी बुलेरो, एक की मौत, चार घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
one person death in accident in sambhal
चंदौसी। बाईपास फ्लाईओवर पर संभल रोड फाटक के सामने लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से तेज गति में बोलेरो गाड़ी घुस गई है। हादसे में गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने लकड़ी से भरी ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब साढ़े दस संभल जनपद के असमौली निवासी ठेकेदार मुनशाद अपने साथियों के साथ बोलेरो गाड़ी से मुरादाबाद की ओर जा रहे थे। बोलेरो गाड़ी में सवार पांच लोग सवार थे। चंदौसी में नेशनल हाईवे न्यू बाईपास फ्लाईओवर पर संभल रोड फाटक के सामने बोलेरो गाड़ी आगे जा रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गई है। हादसे में बोलेरो गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन

वहां चिकित्सकों ने असमौली निवासी मुनशाद 34 वर्ष को मृत घोषित कर दिया है। गंभीर रूप से घायल थाना असमौली क्षेत्र के गांव रूस्तमगढ़ निरयावली निवासी गाड़ी चालक यशवीर 37 वर्ष, मुरादाबाद के करूला निवासी शानू 35 वर्ष, मुरादाबाद के गांगन तिराहा निवासी छोटू 34 वर्ष, मुरादाबाद के लाकड़ी फाजलपुर निवासी नाजिम 36 वर्ष को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है तथा परिजनों को सूचना दे दी है। शव का पंचनामा भरने के लिए पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed