फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   One of the sisters, married to real brothers, was murdered and the other was set on fire.

Sambhal News: सगे भाइयों को ब्याही सगी बहनों में एक की हत्या, दूसरी को जलाया

Wed, 13 May 2026 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 13 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
One of the sisters, married to real brothers, was murdered and the other was set on fire.
गुन्नौर (संभल)। दो सगे भाइयों से ब्याही दो सगी बहनों के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। छोटी बहन को ससुराल वालों ने जहर देकर मार डाला, जबकि बड़ी बहन को जलाकर झुलसा दिया। झुलसी महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाबास निवासी सुर्मिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि दस साल पहले उसकी शादी अजयपाल के साथ हुई थी, जबकि उसकी छोटी बहन उर्मिला की शादी पति के छोटे भाई खेम सिंह के साथ हुई थी। दोनों बहनें एक ही घर में रहती थीं। सुर्मिला ने आरोप लगाया कि रविवार की सुबह ससुराल पक्ष के लोगों ने उन पर खेत में अकेले काम करने का दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया। इस पर पति अजयपाल, देवरानी-जेठानी सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो उसका चूल्हे में उसका सिर झोंक दिया। इससे उसके बाल और कपड़े जल गए।
विज्ञापन

सुर्मिला ने बताया कि शोर सुनकर बचाने पहुंची बहन उर्मिला के साथ भी मारपीट की गई और उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए, जहां उपचार के दौरान सोमवार की रात उसकी मौत हो गई। आरोपी परिजनों ने शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
महिला के मायके वालों की ओर से सोमवार को तहरीर आई थी, जिस पर देर शाम झुलसी महिला के पति अजयपाल, देवरानी और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रात में उपचार के दौरान उर्मिला की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके वाले शव लेकर चले गए। नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
संजय कुमार, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed