{"_id":"62cb3408e907663d1475d92b","slug":"one-more-injured-in-bike-collision-death-toll-was-five-sambhal-news-mbd434203268","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की टक्कर में एक और घायल की मौत, मरने वालों की संख्या हुई पांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की टक्कर में एक और घायल की मौत, मरने वालों की संख्या हुई पांच
विज्ञापन
संभल। संभल-हसनपुर मार्ग पर शनिवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने से हुई टक्कर में एक घायल की मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। अब इस हादसे में मरने वालों की संख्या पांच हो गई। वहीं एक घायल की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में दो संभलपुर जिले के महमूदपुर कुंज गांव के और तीन अमरोहा जिले के सकतपुर करनपुर गांव के निवासी हैं।
नखासा थाना क्षेत्र के महमूदपुर कुंज निवासी पुष्पेंद्र सैनी (28) पुत्र गोपाल सिंह, सचिन उर्फ रविकांत (24) पुत्र विजयपाल जाटव और बंटी पुत्र कर्ण सिंह एक बाइक पर सवार होकर संभल की ओर से घर लौट रहे थे। जबकि दूसरी बाइक पर अमरोहा जिले के थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव सकतपुर करनपुर निवासी उमेश(25) पुत्र अशोक, सुरेंद्र (26) पुत्र विजेंद्र और योगेश(25) पुत्र रणजीत सिंह सवार थे। यह संभल की ओर आ रहे थे। खग्गूपुरा के निकट बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई थी जिसमें पुष्पेंद्र सैनी उमेश, सुरेंद्र और योगेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं गंभीर रूप से घायल सचिन उर्फ रविकांत और बंटी को मुरादाबाद के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। यहां सचिन उर्फ रविकांत की रविवार की सुबह मौत हो गई जबकि बंटी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। उनका मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। रात्रि में ही जिलाधिकारी मनीष बंसल और पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र भी घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।
--------
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जताया शोक
संभल। दो बाइकों की टक्कर में पांच युवकों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। दिवंगत की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतृृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार और राहत पहुंचाने का निर्देश दिया है।