फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one man dies in road accident in sambhal

बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर खंदक में गिरा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
one man dies in road accident in sambhal
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद स्थित गांव फिरोजपुर के नजदीक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर खंदक में जा गिरा। इसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव घर ले गए।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे संभल-मुरादाबाद मार्ग स्थित फिरोजपुर के नजदीक असमोली थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर सोत निवासी प्रदीप (20) पुत्र जगपाल की बाइक अनियंत्रित होकर खंदक में गिर गई। इसमें प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार मिलने से पहले ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि किसी काम से युवक संभल जा रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। बताया कि युवक मजदूर पेशा था। मां प्रवेश का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर परिजन बिना पुलिस कार्रवाई किए शव गांव ले गए। जहां देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed