फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one man death in road accident

गन्ने से भरे ट्रक में घुस गई बाइक, मजदूर की जान गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
one man death in road accident
संभल। संभल-हसनपुर मार्ग पर कुरकावली के पास बुधवार की शाम साढ़े सात बजे गन्ने से भरे ट्रक में पीछे से बाइक घुस जाने से बाइक सवार मजदूर की जान चली गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। मिर्जापुर ककरौआ निवासी अजय (32) पुत्र भगवानदास और अमरोहा जिले में स्थित सैदनगली क्षेत्र के गांव मेहंदीपुर निवासी सोनू साथ में सवार थे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे नखासा थाने के उप निरीक्षक शिव प्रभात ने बताया कि यह साफ नहीं हुआ है कि हादसे के समय ट्रक खड़ा था या कि चल रहा था पर जब हादसे की सूचना पर वह पहुंचे तो मौके पर ट्रक खड़ा और चालक भाग चुका था। प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह के मुताबिक बाइक कुरकावली के पास गन्ने से भरे ट्रक में टकरा गई। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां पर अजय की मौत हो गई। सोनू को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल से निजी अस्पताल ले जाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed