फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   One killed in tractor-trolley and car collision

ट्रैक्टर-ट्राली और कार की भिड़ंत में एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
One killed in tractor-trolley and car collision
चंदौसी के सीएचसी में हादसे में घायल हुए राजपाल सिंह का उपचार करते चिकित्सा कर्मी। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी(संभल)। बनियाठेर थाना क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर मझावली चौराहे के निकट मंगलवार की रात ट्रैक्टर-ट्राली व कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार चंद्रवीर नीचे गिर गया और ट्राली के पहिया उसके शरीर के ऊपर से उतर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया। मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के राजपाल सिंह (50) बहजोई में सीएमओ संभल की कार के चालक हैं। वह रोजाना की तरह मंगलवार की रात कार से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब सवा दस बजे कार जब आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर मझावली चौराहे से आगे निकली तो सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार व्यक्ति चंद्रवीर (40) निवासी फतेहपुर नत्था थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद नीचे गिर गया और ट्राली का पहिया उसके शरीर के ऊपर से उतर गया। चंद्रवीर की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि कार सवार राजपाल सिंह गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राजपाल सिंह को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर पत्नी सर्वेश व अन्य परिजन सीएचसी पहुंच गए। यहां हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने चंद्रवीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed