{"_id":"68990199fc22d9aacb0bd93b","slug":"one-killed-companion-also-injured-in-bike-collision-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-125751-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, साथी भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, साथी भी घायल
Mon, 11 Aug 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 11 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
गवां (संभल)। रजपुरा-बबराला मार्ग पर गांव देवरा भूरा मोड़ के निकट रविवार शाम दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में गांव नागलिया घोसली निवासी बाइक सवार कुंवरपाल (23) और दूसरी बाइक पर सवार गांव सेमरी निवासी राजवीर (19) घायल हो गए। इसमें कुंवरपाल की उपचार को जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।
रविवार की शाम जुनावई थाना क्षेत्र के गांव नागलिया घोसली निवासी कुंवरपाल गांव से रजपुरा थाना क्षेत्र गांव मोलनपुर आ रहा था। जैसे ही रजपुरा में देवरा भूरा मोड़ पर पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। घटनास्थल आई पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी रजपुरा में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सक ने घायलों को हायर सेंटर रेफर किया है।
कुंवरपाल को उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रीना का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक आठ माह के पुत्र को छोड़ गया।