फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   One killed, another injured in truck and canter collision

ट्रक और कैंटर की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
One killed, another injured in truck and canter collision
संभल-गंवा मार्ग पर गांव नारंगपुर के निकट ट्रक और कैंटर की भिड़ंत हो गई। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर चालक का शव बाहर निकाला। इस दौरान तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव नारंगपुर के नजदीक रविवार की रात्रि करीब ढाई बजे ट्रक और कैंटर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने की आवाज इतनी तेज थी कि गांव वाले उठ गए और घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे में जुनावई थाना क्षेत्र के गांव बंदरई निवासी चालक सुनील (22) पुत्र शीशपाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला। जबकि ट्रक चालक मथुरा जिले के थाना बरसाना के गांव हथिया निवासी देवराज पुत्र प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार राठी का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed