फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one death to corona in sambhal

कोरोना संक्रमित वृद्धा की मौत, आठ नए कोरोना संक्रमित मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
one death to corona in sambhal
संशोधित:
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित वृद्धा की मौत, आठ नए कोरोना संक्रमित मिले
स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों को आईसोलेट करने में लगी
अमर उजाला ब्यूरो
संभल। कोरोना संक्रमित वृद्धा की उपचार के दौरान टीएमयू में मौत हो गई। इनके अलावा बुधवार को आठ नए कोरोना संक्रमित रोगी मिले हैं। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2510 हो गई है।
संभल के मोहल्ला कोट पूर्वी निवासी 63 वर्षीय वृद्ध महिला को बीमार होने पर उपचार हेतु जिला अस्पताल संभल ले जाया गया था। वहां उपचार के पूर्व कराई गई जांच में वह नौ अक्टूबर को कोरोना संक्रमित मिली थी। संक्रमित मिलने पर उन्हें उपचार के लिए उसी दिन टीएमयू मुराबाद में भर्ती कराया था। मंगलवार की शाम करीब पौने नौ बजे उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वही गुरुवार को आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में ब्लाक पवांसा क्षेत्र के गांव थरैसा जयसिंह निवासी 38 वर्षीय युवक, हयातनगर निवासी 28 वर्षीय युवक, संभल निवासी 18 वर्षीय युवक, संभल के काली मंदिर निकट निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा संभल के मोहल्ला बाजार गंज अकबरपुर मंडी निवासी 58 वर्षीय महिला, जुनावई ब्लाक के गांव लहरा नगला श्याम निवासी 32 वर्षीय युवक, धनारी निवासी 35 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना संक्रमितों को आईसोलेट करने में लगी है। मोहल्ला निगरानी समिति की आशा वर्कर और एएनएम संक्रमितों के परिजनों, उनके पड़ोसियों को चिह्नित करने में लगी है। सूची बनाकर उनकी कोरोना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

-------------
कोरोना मीटर:
नए संक्रमित: 4
कुल संक्रमित: 2510
सक्रिय मरीज: 163
ठीक हुए मरीज: 2303
आज मौत: 1
कुल मौत: 41
----------------
बलात्कार का आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव
धनारी। धनारी पुलिस ने महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया था। बुधवार की सुबह आरोपी का चालान किया गया। कोर्ट में पेश करने से पहले आरोपी की कोरोना की जांच कराई गई, तो वह कोरोना संक्रमित मिला। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी युवक को डॉक्टरों की टीम ने पुलिस सुरक्षा द्वारा सिरसी कोरोना सेंटर में ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
टीम को देखकर कोरोना पॉजिटिव घर से फरार
धनारी। धनारी पट्टी लाल सिंह निवासी 30 वर्षीय युवक बुधवार को बुखार की दवा लेने के लिए सीएचसी बहजोई गया था। जहां युवक की स्क्रीनिंग की गई। शरीर का तापमान अधिक होने पर उसका कोरोना का सैंपल लेकर घर भेज दिया। शाम को आई जांच रिपोर्ट में युवक कोरोना संक्रमित मिला। शाम के समय एंबुलेंस संक्रमित युवक को लेने के लिए धनारी पट्टी लाल सिंह पहुंची, तो युवक खेतों की ओर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी उसे तलाश किया, पर कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed