फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one death in road accident in sambhal

एनएच पर ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
one death in road accident in sambhal
बहजोई। एनएच पर ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा डीएम आवास के निकट हुआ।
विज्ञापन

शनिवार की रात साढ़े दस बजे करीब मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीएम आवास के निकट एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बबराला की ओर से चंदौसी की ओर जा रही बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो भाई उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंची। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्साधिकारी डा. खिलेंद्र सक्सेना ने जयप्रकाश पुत्र नेतपाल (32) निवासी गांव गुंगरोली थाना फैजगंज बेहटा जिला बदायूं को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल छोटे भाई किशनपाल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने लोगों की मदद से सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली एक ओर हटवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed