फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   One dead due to electrocution, three scorched

Sambhal News: करंट लगने से एक की मौत, तीन झुलसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
One dead due to electrocution, three scorched
संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी नरेंद्र (31) पुत्र मूलचंद्र की करंट लगने से मौत हो गई। जबकि नरेंद्र का भाई नंदकिशोर व दो अन्य लोग भी करंट की चपेट में आए हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब नरेंद्र अपने घर के हैंडपंप की मरम्मत करा रहे थे। मरम्मत के दौरान सरिया निकाली तो वह सरिया घर के ऊपर से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई।
विज्ञापन

इससे सरिया में करंट दौड़ गया। नरेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन संभल के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

कैलादेेवी थाना प्रभारी लोकेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि करंट लगने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अन्य तीन लोग मामूली रूप से झुलसे हैं। यह हादसा सरिया हाईटेंशन लाइन से टकराने के दौरान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed