{"_id":"5fc013bc8ebc3e9be91878d5","slug":"one-dead-and-21-injured-in-road-accident-chandausi-news-mbd370738077","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौसी-अलीगढ़ हाइवे पर बारात की बस व ट्रैक्टर की भिड़ंत, ट्रैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौसी-अलीगढ़ हाइवे पर बारात की बस व ट्रैक्टर की भिड़ंत, ट्रैक्टर चालक की मौत
विज्ञापन
धनारी क्षेत्र में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बरात की बस
- फोटो : CHANDAUSI
धनारी। चंदौसी-अलीगढ़ हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक करते समय बरात की बस की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके ही मौत हो गई। हादसे में बस में सवार 20 बराती व ट्रैक्टर पर बैठा एक युवक घायल हो गए। हादसे में बस में सवार बरातियों में चीखपुकार मच गई और उन्हें उपचार के लिए सीएचसी बहजोई में भर्ती कराया गया। दो घायलों को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर किया गया।
थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी पन्ना लाल (28) बुधवार को मझावली शुगर मिल में ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना तौलने गए थे। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे चीनी मिल में गन्ना तौल कर वापस घर जा रहे थे। पन्ना लाल ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जैसे ही चंदौसी अलीगढ़ हाईवे पर धनारी के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही बरात की बस से भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक पन्ना लाल की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में बैठे किसान रतन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार 40 बरातियों में से 20 बराती घायल हो गए।
बरात जुनावई से बरातियों को लेकर क्षेत्र के गांव मानकपुर मढै़या लौट रही थी। भीषण भिड़ंत होने से यात्रियों में चीखपुकार मच गई। मौके पर लोग जमा हो गए। पुलिस भी मौके पर तुरंत पहुंच गई। घायल किसान व बरातियों को उपचार के लिए बहजोई सीएचसी भिजवाया गया। वहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद गंभीर हालत में बराती शिव कुमार, उसके पिता छोटे, ट्रैक्टर पर सवार गांव पाठकपुर निवासी किसान रतन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल किसान के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है।