फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one child dies in road accident

सीमेंट से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने आठ वर्षीय मासूम बालिका को रौंदा, मौके पर मौत, दूसरी मासूम घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
one child dies in road accident
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव असलमपुर में आठ वर्षीय मासूम बालिका को बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंद दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मासूम पड़ोसी बच्चों के साथ खेल रही थी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस दौरान पुलिस और पीड़ित परिजनों में नोझोंक भी हुई।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव असलमपुर में सीमेंट से भरे बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली ने रिजवान की आठ वर्षीय बेटी आफरीन को रौंद दिया। इसमें मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मासूम आफरीन पड़ोस की रहनी वाली पांच वर्षीय मासूम बच्ची रहनुमा के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान सीमेंट से भरा ट्रैक्टर-ट्राली आया और मासूम को कुचल गया। मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच वर्षीय मासूम घायल हो गई। हादसा देख मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने शोर मचाया। जिसे सुनकर चालक मौके से भाग गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए कहा। परिजनों ने साफ इनकार कर दिया। इसी बात पर पुलिस और परिजनों में नोकझोंक हुई। पुलिस ने पंचनामा भर शव सुपुर्द कर दिया। मासूम की मां अफसीरन का रोरो कर बुरा हाल है। मासूम दो बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed