{"_id":"62def0ccdff2920fa426b803","slug":"one-and-a-half-month-pregnant-dies-under-suspicious-circumstances-chandausi-news-mbd4357762176","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह की गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह की गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। गोशाला रोड स्थित वसुंधरा एंकलेव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया। महिला की शादी को ढाई माह का समय बीता है तथा वह डेढ़ माह की गर्भवती बताई जा रही है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद भी रात 12 बजे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी थी।
राजमोहल्ला निवासी मनोज वार्ष्णेय की पुत्री विधि वार्ष्णेय की शादी तीन मई को गोशाला रोड स्थित वसुंधरा एंकलेव निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक ठाक रहा। मनोज वार्ष्णेय ने बताया कि सोमवार की रात नौ बजे जानकारी हुई कि उसकी पुत्री की मौत हो गई है। घटना की जानकारी होने परिजन मौके पर पहुंचे तो मकान की दूसरी मंजिल पर पुत्री का शव फर्श पर पड़ा था, जबकि मौके पर मृतक महिला की सास व ननद मौजूद थे। पति घर से फरार हो गया था। जबकि ससुर रविवार को दिल्ली किसी कार्य से जाना बताए गए।
घटना की जानकारी जब अन्य लोगों को हुई तो गोशाला रोड पर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो गई। घटना से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया गया। रात 12 बजे तक कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। बताया जाता है कि मृतक महिला का पति गत्ते के डिब्बे बनाने का कार्य करता है। मृतका की चाची गीता वार्ष्णेय ने बताया कि उसकी भतीजी के गले पर रस्सी के निशान हैं।