फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   One and a half kilometer road of Sita Road is dilapidated, it is difficult to walk

डेढ़ किलोमीटर की सड़क जर्जर, चलना हुआ मुहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
One and a half kilometer road of Sita Road is dilapidated, it is difficult to walk
चंदौसी। नगर के सीता रोड पर डेढ़ किलो मीटर सड़क पिछले काफी समय से जर्जर व गड्ढों से भरी है। इस सड़क पर आवागमन के दौरान नागरिकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बदायूं रोड से पथरा तिराहे होकर सीता रोड होते हुए शहर में प्रवेश किया जाता है। इस कारण इस मार्ग पर यातायात अधिक रहता है। इसके बाद भी सड़क दुरुस्त नहीं कराई जा रही। जबकि इस सड़क को दुरुस्त कराने की मांग लगातार की जा रही है।
विज्ञापन

बदायूं रोड से पथरा तिराहे से सीता रोड पर आने के बाद शहर में प्रवेश किया जाता है। बदायूं से शहर को आने वाले लोग इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। मगर सीता रोड की डेढ़ किलो मीटर की सड़क पिछले काफी समय से जर्जर होने के साथ-साथ उसमें गहरे गड्ढे हो गए हैं। हादसा होने के डर से वाहन चालक काफी कम स्पीड में अपने वाहन चलाते हैं। सड़क में बने गड्ढे में ई-रिक्शा का पहिया आने पर आए दिन पलटते रहते हैं।
विज्ञापन

इससे ई-रिक्शा में सवार लोग घायल तक हो जाते हैं। क्षेत्र के लोग कई बार संबंधित अधिकारियों से सड़क का निर्माण कराने की मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक सड़क को दुरुस्त नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed