फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   On the persuasion of the inspector, the chain was kept in the purse, only a surprise took the purse.

दरोगा के समझाने पर चेन पर्स में रखी, उचक्का पर्स ही ले उड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
On the persuasion of the inspector, the chain was kept in the purse, only a surprise took the purse.
चंदौसी (संभल)। रोडवेज बस स्टैंड पर महिला के गले में लटकी सोने की चेन देखकर दरोगा ने चोर उचक्कों का हवाला देते हुए पर्स में रखने की हिदायत दी। महिला पर्स में चेन रखकर जैसे ही बदायूं जाने वाली बस में सवार हुई, किसी ने धक्का देकर महिला का पर्स ही उड़ा दिया। महिला ने काफी शोर मचाया, लेकिन उचक्के का कोई पता नहीं चल पाया। वहां तैनात दरोगा ने भी कोशिश की। मौके पर पहुंचे सीओ ने महिला से जानकारी ली। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना बहजोई क्षेत्र के गांव पुरा निवासी निर्दोष कुमार पत्नी निरंकार पुरी घर से मायके जाने के लिए निकली थीं। चंदौसी बस स्टैंड पर पहुंचकर कासगंज जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं। वहां तैनात दरोगा ने महिला के गले में चेन देखी। बताया कि यहां चोर उचक्के घूम रहे हैं, चेन को पर्स में रख लो। इसके बाद महिला ने पर्स में रख ली और पर्स को अपने कपड़ों में छुपा लिया। इस दौरान बदायूं जाने वाली बस आ गई। महिला बस में सवार हो गई। बस में चढ़ने के बाद किसी ने महिला को धक्का दिया और इसके साथ ही उसका पर्स गायब कर दिया।
विज्ञापन

महिला ने पीछे की ओर देखा, लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। इस पर महिला ने शोर मचा दिया और वहां तैनात दरोगा व अन्य पुलिस कर्मियों से शिकायत की। महिला का आरोप है कि वह तैनात स्टाफ उसके बैग व कपड़ों की तलाशी लेते रहे, लेकिन आरोपी उचक्के को ढूंढने का प्रयास नहीं किया। सीओ गोपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल भी मौके पर पहुंच गए। महिला ने बदहवास हालत में उन्हें पूरी जानकारी दी। सूचना पर महिला के बेटे भी बस स्टैंड पर आ गए। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसके पर्स में सोने की चेन, छह हजार रुपये व मोबाइल रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed