फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   On the orders of the court, report against six including wife, mother-in-law and father-in-law

Sambhal News: न्यायालय के आदेश पर पत्नी, सास-ससुर समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, report against six including wife, mother-in-law and father-in-law
चंदौसी। बनियाठेर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा गुमथल गांव निवासी आयुष ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ दर्ज कराया है। आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने घर में घुसकर मारपीट की। उसकी पत्नी घर की अलमारी में रखे छह लाख रुपये बिना बताए लेकर चली गई।
विज्ञापन

गुमथल गांव निवासी आयुष की शादी बनियाठेर के अकरौली गांव निवासी सत्यवीर की बेटी कल्पना से फरवरी माह में हुई थी। शादी के बाद से दोनों के बीच अनबन चल रही है। पति आयुष ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी से नाराज ससुराल पक्ष के लोग दस जुलाई की सुबह 11 बजे उसके घर आए। उन्होंने पीड़ित आयुष के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट की।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उसे बचाया। आरोप है कि पत्नी कल्पना घर की अलमारी से छह लाख रुपये निकालकर अपने मायके वालों के साथ चली गई। जब वह थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़ित न्यायालय के समक्ष न्याय के लिए पेश हुआ। उसने अपनी पत्नी कल्पना, सास ममता शर्मा, ससुर सत्यवीर शर्मा, चाचा संजीव शर्मा, दादी कमलेश के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। न्यायालय ने प्रकरण का संज्ञान लेकर बनियाठेर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed