फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   On the orders of the court, a case has been registered against three people on the charge of murder.

Sambhal News: न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या करने के आरोप में केस दर्ज

Sun, 30 Apr 2023 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 30 Apr 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, a case has been registered against three people on the charge of murder.
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव आढ़ोल में महिला चंद्रवती की हत्या करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला के जेठ पर ही हत्या करने का आरोप लगा है। उस समय छुट्टा सांड के हमले में मौत हो जाने की जानकारी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो मामला न्यायालय जा पहुंचा। जिसके बाद जेठ समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

घटना 15 जनवरी-2023 की है। तीन महीने बीत जाने के बाद न्यायालय ने थाना पुलिस को तीन लोगों के खिलाफ हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। चंद्रवती के भाई नेत्रपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसमें कहा है कि चंद्रवती के पति राजेंद्र की 2004 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उस समय महिला पर एक बेटी थी। ससुर की मौत हो जाने के बाद भूमि विरासत के रूप में मिलनी थी। वरासत दर्ज होने के डर से परिवार के अन्य लोगों ने मिलकर छुट्टा सांड से महिला की मौत का षड्यंत्र रचा। थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर जेठ श्री निवास, नेमपाल और देवर रतीपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed