{"_id":"61b79e96602cf1301f384eb0","slug":"on-the-inauguration-of-kashi-vishwanath-dham-bjp-people-performed-jalabhishek-in-the-pagodas-sambhal-news-mbd412526648","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण पर भाजपाइयों ने शिवालयों में किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण पर भाजपाइयों ने शिवालयों में किया जलाभिषेक
विज्ञापन
संभल/चंदौसी/बबराला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण पर भाजपाइयों ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण भी देखा।
सोमवार को नगर के सूर्यकुंड मंदिर पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा के माधव मिश्रा के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। भाजपा की नगर अध्यक्षा शिल्पी गुप्ता के आवास पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण भी देखा। इस अवसर पर भाजपाइयों ने घर-घर जाकर दीप जलाए। इस दौरान अशोक, सौरभ अग्रवाल, राजवीर सिंह, शोभित गुप्ता, गौरी शंकर, सुनील राजपूत आदि रहे।
वहीं हयातनगर स्थित जरमन मंदिर पर भाजपाइयों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। इसमें आचार्य परशुराम पाठक ने मंत्रोच्चारण के साथ वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा पूजा-पाठ सपंन्न कराया। जिसमें मुख्य अतिथि दिल्ली के विधायक सत्यप्रकाश राणा व परेवश राठी रहे। इस दौरान हयातनगर मंडल अध्यक्ष गणेश शर्मा, दयानंद वार्ष्णेय, दिनेेश कुमार जाटव, जयप्रकाश गुप्ता, अमित वार्ष्णेय, विपिन कुमार, अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, चंदौसी में लोकार्पण का लाइव प्रसारण गणेश कॉलोनी में किया गया।
विज्ञापन
सोमवार को लाइव प्रसारण के दौरान शक्ति केंद्र संयोजक डा. टीएस पाल ने कहा कि काशी विश्वनाथ परिसर के लोकार्पण पर सीता रोड स्थित त्रिवंकेश्वर मंदिर में भजन कीर्तन, जलाभिषेक एवं दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर धारा सिंह, अंकित जैन, धीरेंद्र यादव, आमोद वार्ष्णेय, कुशांक यादव, रतन कुमार वार्ष्णेय आदि रहे।
वहीं भाजपा नेता कुमोद वार्ष्णेय ने गुन्नौर के पाताली शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया। बबराला मंडल अध्यक्ष विनय वार्ष्णेय ने बताया कि क्षेत्र के सभी शिवालयों पर जलाभिषेक का कार्यक्रम किया गया है। इसके अलावा नरौली मंडल के अंतर्गत ग्राम खेड़ा खास में भी जलाभिषेक कार्यक्रम किया। इस दौरान जय प्रकाश उर्फ जेपी भैया, पालिकाध्यक्ष इंदु रानी, मंजू दिलेर, मुकेश सोम, अर्जुन वाल्मीकि आदि रहे।