फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   On the 13th day, thousands of hands were raised for prayers in the second Friday prayers.

एहतराम से अदा की गई रमजान के दूसरे जुमे की नमाज....

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
On the 13th day, thousands of hands were raised for prayers in the second Friday prayers.
सिरसी की शिया जामा मस्जिद में रमजान के दूसरे जुमे पर दुआ मांगते हुए नमाजी। - फोटो : SAMBHAL
जनेटा/चंदौसी। पवित्र माह रमजान में शुक्रवार की सुबह रोजेदारों ने 13वें रोजे की सहरी खाई। इसके बाद फज्र की नमाज अदा कर कुरान की तिलावज के बाद अल्लाह की बारगाह दोनों जहान की कामयाबी और खुशहाली की दुआएं मांगी गई। इसके बाद दोपहर में अदा होने वाली जुमे की नमाज की तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर में जुमे की नमाज विभिन्न मस्जिदों में अदा की गई। इस दौरान लोग सुबह से ही नमाज की तैयारी को लेकर मसरूफ रहे। नमाज से पहले घरों के साथ मस्जिदों की साफ सफाई की गई, परिणामस्वरूप चारों ओर इबादत की खुशबू महक रही थी। जनेटा गांव में दूसरे जुमे की नमाज निहायत एहतराम और खुशी के साथ अदा की गई। सभी मस्जिदें आम दिनों की अपेक्षा खचाखच भरी हुई थी। हर छोटा बड़ा नमाज को लेकर फिक्रमंद था। सबने अकीदत के साथ नमाज अदा की अल्लाह की बारगाह में सिर झुकाकर इबादत की। करामत वाली मस्जिद में हाफिज अजमत हुसैन ने नमाजे जुमा अदा कराई। मौअज्जमी मस्जिद में हाफिज खलील अहमद, तकिए वाली मस्जिद में हाफिज सरताज अली, अड्डे वाली मस्जिद में हाफिज इकरार हुसैन, बड़े दालान वाली मस्जिद में हाफिज मोहम्मद अनस, दरबार वाली मस्जिद में हाफिज मोहम्मद नईम ने जुमे की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने कामयाबी और खुशहाली की दुआएं मांगी। महिलाओं और युवतियों ने घर पर नमाज और तिलावत को अंजाम दिया। रोजेदारों ने अपना सारा दिन अल्लाह की इबादत, नमाज और कुरान की तिलाबत के साथ गुजारा। शाम को मगरिब की अजान के साथ रोजा इफ्तार किया गया। रोजेदारों ने देश और कौम की खुशहाली, तरक्की और कामयाबी के लिए अल्लाह से दुआएं मांगी।
विज्ञापन

चंदौसी की कुरैशियान स्थित बड़ी मस्जिद, नखासा स्थित शाही मस्जिद, एफआर रोड विलाल मस्जिद, लक्ष्मण गंज स्थित मस्जिद, इस्लामगंज वाली मस्जिद, संभल गेट स्थित सुनहरी मस्जिद, कचहरी वाली मस्जिद, लाल मस्जिद, जारई गेट स्थित बड़ी मस्जिद, जवाहर रोड स्थित मोती मस्जिद, स्टेशन रोड स्थित मस्जिद, कंपनी बाग वाली मस्जिद आदि मस्जिदों में कौम व मुल्क की तरक्की की नमाज अदा की गई। इसके अलावा गुन्नौर नगर पालिका, बहजोई नगर पालिका, नगर पंचायत नरौली, गांव जनेटा, अजीम गंज, मई, मोहम्मद गंज, अलाबलपुर, अकरोली, बनियाठेर, कोकावास, मोहम्मदपुर काशी, मोहम्मदपुर बाबई, आदि ग्रामीण क्षेत्रों में सादगी के साथ जुमा अदा किया गया। रोजेदारों ने देश और कौम की खुशहाली, तरक्की और कामयाबी के लिए अल्लाह से दुआएं मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed