फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   On Rakshabandhan, Roadways Corporation will give free travel to sisters for three days

Sambhal News: रक्षाबंधन पर रोडवेज निगम तीन दिन बहनों को देगा निशुल्क सफर की सौगात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
On Rakshabandhan, Roadways Corporation will give free travel to sisters for three days
चंदौसी। रक्षाबंधन पर बहनों को भाइयों के घर जाने के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क सफर की सुविधा मिलेगी। परिवहन विभाग आठ से दस अगस्त की रात तक रोडवेज बसों में महिलाओं को फ्री सफर की सुविधा देगा। साथ ही, बसों के चालक व परिचालक को 1800 किलोमीटर का सफर तय करने पर प्रोत्साहन राशि विभाग की तरफ से दी जाएगी।
विज्ञापन



चंदौसी रोडवेज बस स्टैंड से अनुबंधित व निगम की लगभग 90 से ज्यादा बसें संचालित है। जो मुरादाबाद, बदायूं, अलीगढ़, कासगंज, देहरादून, दिल्ली आदि रूटों पर चलती हैं। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार नौ अगस्त को मनाया जाएगा। त्योहार पर रोडवेज बसों में सीटों के लिए मारामारी रहती है।
विज्ञापन

महिलाओं की परेशानी को देखते हुए परिवहन विभाग ने भी तैयारी कर ली है। चंदौसी रोडवेज बस स्टैंड प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि रोडवेज बसाें में महिलाओं को सीट की समस्या से न जूझना पड़े। इसके लिए अधिकांश बसों को चंदौसी बस स्टैंड से बिलारी, मुरादाबाद, बिसौली, बदायूं रूट पर संचालित किया जाएगा। इसके अलावा जिस रूट के यात्री अधिक होंगे, अन्य रूट से हटाकर बसों को यात्रियों की सुविधा के अनुसार चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आठ अगस्त की सुबह छह बजे से लेकर दस अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगे। रोडवेज बस स्टैंड प्रभारी ने बताया कि सात अगस्त से लेकर 12 अगस्त तक लगातार ड्यूटी करने वाले चालक व परिचालक को 1800 किलोमीटर दूरी तय करने पर प्रोत्साहन राशि 1200 रुपये दी जाएगी। इसके ज्यादा दूरी तय करने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से दी जाएगी। इसके अलावा विशेष परिस्थितियों में ही चालक व परिचालक को अवकाश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed