फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   on any arrest in bank case in sambhal

स्टेट बैंक शाखा में लगी सुरंग का 12 दिन बाद भी खुलासा नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
on any arrest in bank case in sambhal
संभल। हयात नगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन स्थित स्टेट बैंक में लगाई गई सुरंग का बारह दिन बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। जबकि घटना की जानकारी होने पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने थाना पुलिस और दो अन्य टीमों को इस खुलासे के लिए लगाने का दावा किया था। लेकिन अब तक बैंक में सुरंग लगाकर चोरी के प्रयास का खुलासा नहीं हो सका है। अब तक की गई पुलिस की पड़ताल में कोई ऐसा सबूत हाथ नहीं आया है जिससे खुलासा किया जा सकता। अब सीसीटीवी के डीवीआर की जांच के फेर में पुलिस उलझ गई है। शायद उसी से मामले का खुलाया हो जाए।
विज्ञापन

मालूम हो कि 9 अक्तूबर की सुबह सरायतरीन स्थित स्टेट बैंक की शाखा में सुरंग लगाकर चोरी का प्रयास किए जाने की जानकारी पुलिस को हुई। अब सुरंग कब लगी थी यह पता किसी को नहीं था। क्योंकि उससे पहले तीन दिन तक बैंक अवकाश था। कार्य दिवस में जब सफाई कर्मी ने बैंक का ताला खोला तो परिसर में गड्ढा देखकर हैरान हो गया। उसने पुलिस और बैंक कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। बैैंक में पिछले हिस्से से सुरंग लगने की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद पहुंचे थे। उन्होंने फारेंसिक टीम से नमूने एकत्र कराए। लेकिन सुरंग लगाने वाले चोर लॉकर तोड़ने में असफल रहे। जिससे पुलिस ने राहत की सांस ली। लेकिन बैंक में सुरंग लगाने के इस दुस्साहस प्रयास से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में सीसीटीवी कैमरे और अलार्म खराब मिले। लेकिन बाद में पता चला किया सीसीटीवी कैमरे सही हैं। डीवीआर से छेड़छाड़ की गई है। पुलिस ने डीवीआर की पड़ताल कराने के लिए प्रयास किए। लेकिन अब तक पुलिस को डीवीआर सुपुर्द नहीं किया गया है। पुलिस ने शक के घेरे में आए कई लोगों से पूछताछ की है। लेकिन अब तक कोई ठोस सबूत पुलिस के हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पुलिस का कहना है कि बैंक कर्मचारी डीवीआर सुपुर्द करें तो वह अपनी पड़ताल आगे बढ़ाएं। लेकिन अब तक बैंक ने डीवीआर सुपुर्द नहीं किया है। अब सवाल उठता है कि डीवीआर कितना सुरक्षित है। यदि पुलिस को डीवीआर से ही सबूत जुटाने हैं तो उन्हें कोई मिटा भी तो सकता है। लेकिन पुलिस के पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं हैं। हयातनगर थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार का कहना है कि डीवीआर बैंक कर्मचारी तब सुपुर्द करेंगे जब उन्हें बैंक मुख्यालय से नया डीवीआर मिलेगा। डीवीआर मिलने पर जांच पड़ताल आगे बढ़ सकेगी। तब तक अन्य तरीकों से जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed