फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Old pension came in handy, SP's tension went away

काम आई पुरानी पेंशन, दूर हुई सपा की टेंशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
Old pension came in handy, SP's tension went away
चंदौसी। सपा ने अपने घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा की थी। पोस्टल बैलेट से मतदान करने वाले सरकारी कर्मचारियों पर इसका असर दिखाई दिया। जिले में चारों विधानसभा सीटों पर सपा को बैलेट पेपर से 1946 वोट मिले हैं, वहीं भाजपा को 1110 वोट मिले हैं। अधिकांश सरकारी कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की उम्मीद में सपा को वोट किया था। जिले में तो सपा तीन सीट जीत गई, लेकिन प्रदेश में सरकार नहीं बन पाई। कर्मचारियों की उम्मीद अधूरी रह गई हैं।
विज्ञापन

चुनाव में ड्यूटी करने वाले सरकारी कर्मचारी, पुलिसकर्मी, अर्द्धसैनिक बल, सेना में जवानों को पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान का अधिकार होता है। 2005 के बाद प्रदेश में भर्ती होने वाले सरकारी कर्मचारियों की पेंशन बंद कर दी गई है। नई पेंशन व्यवस्था लागू की गई है। कर्मचारी शुरू से ही लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में पुरानी पेंशन व्यवस्था को फिर से लागू करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

सपा की इस घोषणा का जिले में असर भी दिखाई भी दिया। जिले में कुल 3414 लोगों ने पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान किया। इनमें से अकेले सपा को 1946 वोट मिले हैं। भाजपा को 1110 जिले में हैं। शेष वोटों में नोटा के साथ अन्य सभी पार्टियां व निर्दलीय प्रत्याशी शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र भाजपा सपा नोटा
असमोली 218 382 1
चंदौसी 495 548 5
गुन्नौर 186 596 3
संभल 211 420 3
कुल 1110 1946 12
बैलेट पेपर से नोटा को भी मिले 12 वोट
चंदौसी। बैलेट पेपर से भी नोटा को वोट मिले हैं। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर सरकारी कर्मचारियों ने बैलेट पेपर से 12 वोट नोटा को दिए हैं। इनमें से नोटा पर सर्वाधिक पांच वोट चंदौसी विधानसभा सीट पर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed