फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   old man accuses police of assault

पुलिस पर बुजुर्ग की पिटाई करने का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
old man accuses police of assault
संभल। बुजुर्ग की पिटाई में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। बेरहमी से पिटाई के बाद पीड़ित बुजुर्ग का शांतिभंग में चालान भी किया गया। पुलिस द्वारा बुजुर्ग की पिटाई करने यह पूरा मामला रजपुरा थाना की जिजौड़ा चौकी का है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना की चौकी जिजौड़ा के अंतर्गत कहरोला निवासी रविशंकर पुत्र रेवाराम ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि मकान की दीवार के निर्माण में हुए मामूली विवाद में चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों ने जमकर मारा पीटा। तीन घंटे तक चौकी परिसर में पड़ा दर्द से चिल्लाता रहा, लेकिन किसी को रहम नहीं आया।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि परिवार के लोगों ने ही दीवार के बराबर में गहरा गड्ढा खोदकर ट्यबवेल द्वारा पानी भर दिया। पानी भर जाने से दीवार गिर गई। जब वह पुलिस चौकी गया तो पुलिसकर्मियों ने उससे 5 हजार रुपये की मांग की। रिश्वत नहीं देने पर जमकर पीटा। इससे हालत बिगड़ गई। यही नहीं शांति भंग में चालान कर दिया। जांच करा कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed