{"_id":"5ed93c4e8ebc3e90440d68f6","slug":"old-farmer-death-in-a-accident-in-sambhal-chandausi-news-mbd3514228114","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय के सींग मारने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय के सींग मारने से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुद्धनगर खंडुआ में बुधवार की शाम गाय के सींग मारने से वृद्ध किसान की मौत हो गई। घटना की तहरीर कोतवाली में देने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
ग्राम बुद्धनगर खंडुआ में बुधवार की शाम साढ़े छह बजे रामफूल 60 वर्ष गांव में कुछ लोगों से बात कर रहे थे। तभी उधर से गांव के टीकम सिंह अपनी गाय लेकर जा रहे थे। आपस में बात कर रहे ग्रामीणों के पास आने पर गाय बिदक गई और हमलावर हो गई। जब ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक गाय ने रामफूल के सीने में सींग मार दिया। सींग लगने के बाद रामफूल सिर के बल नीचे गिर गए और उनका सिर फट गया।
किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गाय के हमला करने पर वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर खड़े लोग अपनी जान बचाने को भाग खड़े हुए। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजन विलाप करने लगे। घटना की तहरीर मृतक के पुत्र सतवीर ने कोतवाली में दी। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।