फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   offich main sannata

कर्मचारी चुनाव डयूटी पर, कार्यालयों में पसरा सन्नाटा

Wed, 08 Feb 2017 01:56 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 08 Feb 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
offich main sannata
ठंड के कारण सरकारी दफ्तर में सोमवार को अधिकारी नहीं पहुंचे।
फरियादियों का कार्यालय तक पहुंचने का सिलसिला जारी तो है लेकिन स्थिति बेहद चिंताजनक है। फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण नहीं होने के कारण परेशानी जस की तस है। मतदान संपन्न होने तक मुश्किल से निजात मिलने की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद, बैंक, तहसील कार्यालय, विकासखंड कार्यालय, आपूर्ति विभाग, सिंचाई विभाग में लगभग एक जैसा ही माहौल नजर आ रहा है।       
विज्ञापन


स्थान: मुख्य डाकघर, फव्वारा चौक, चंदौसी, समय:- पूर्वाह्न 10:55 बजे       
चंदौसी के मुख्य डाकघर में नौ व्यक्तियों की तैनाती है। तीन को चुनाव डयूटी में लगाया गया है। नगर के अन्य एकल कर्मचारी वाले डाकघरों में चुनाव डयूटी पर जाने के बाद बंदी से बचाने के लिए तीन लोगों की तैनाती की गई है। स्टाफ की कमी के चलते मंगलवार को डाकघर में केवल वितरण का कार्य हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान: नगर पालिका परिषद कार्यालय: समय:-दोपहर 12:00 बजे      
नगर पालिका परिषद में चुनावी डयूटी में जाने के बाद कार्यालय में सन्नाटा पसरा नजर आया। अधिशासी अधिकारी विकास सेन के कार्यालय में खाली पड़ीं कुर्सियां अधिकारियों की बाट जोहती नजर आईं। फरियादी अपनी समस्याओं के संग पहुंचे तो जरूर लेकिन जिम्मेदारों के मौजूद नहीं होने पर अपनी शिकायतों के संग बैरंग लौट आए।      


स्थान: नलकूप खंड, चंदौसी। समय: दोपहर दो बजे     
नलकूप विभाग में अधिकारियों/ कर्मचारियों की चुनावी डयूटी पर जाने के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। नलकूप विभाग कार्यालय में अपराह्न दो बजे खाली पड़ी कुर्सियां जिम्मेदारों का इंतजार करती नजर आईं। फरियादी अधिकारियों और कर्मचारियों के नहीं मिलने पर बैरंग ही अपने घरों केे लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed