{"_id":"611eb99a8ebc3e799f4ad2e8","slug":"officers-should-show-seriousness-in-running-the-secretariats-in-panchayat-buildings-smoothly-chandausi-news-mbd3997884157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवनों में सचिवालयों को सुचारू रूप से चलाने में गंभीरता दिखाएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवनों में सचिवालयों को सुचारू रूप से चलाने में गंभीरता दिखाएं अधिकारी
विज्ञापन
बहजोई। शासन की प्राथमिकताओं वाले कार्यों को समय से गुणवत्तापरक बनाए जाने को लेकर जिलाधिकारी संजीव रंजन की ओर से जिले भर के खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।
पत्र में बताया गया है कि शासन की प्राथमिकता के आधार पर ग्राम पंचायतों में सचिवालयों को सुचारु रूप से संचालित कराए जाने को लेकर गंभीरता दिखाई जाए। पुराने बने सचिवालयों के भवन की मरम्मत कराई जाए। टॉयलेट व अतिरिक्त कक्ष बनवाए जाएं। इसके अलावा सचिवालयों में कंप्यूटर व दूसरे उपकरण की व्यवस्था कराई जाए। डीएम ने कहा कि ग्राम पंचायतों में बने विद्यालयों के आसपास साफ सफाई कराई जाए।
पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालयों व ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यों को कराए जाने के बाद ही वित्त आयोग से अन्य कार्य कराए जाएं। इसके अलावा सप्ताह भर में प्रत्येक विकासखंड में मनरेगा व वित्त आयोग की धनराशि से 2 खेल के मैदान व ओपन जिम का निर्माण कराया जाए। वहीं सप्ताह भर में ही ग्राम पंचायतों में वित्त आयोग व मनरेगा की धनराशि से कराए गए कार्यों की वॉल पेंटिंग सार्वजनिक स्थल पर कराई जाए। ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थल पर प्रशासन व पुलिस अधिकारियों समेत अन्य अधिकारियों के पद नाम व मोबाइल नंबर अंकित कराए जाएं। इसके अलावा विभिन्न हेल्प लाइनों के नंबर भी लिखवाए जाएं। डीएम ने चेताते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों में दिए गए सभी निर्देशों का पालन होना नहीं पाया गया तो ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव समेत संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तय है।