फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Officers on inspection of booths, yet employees are negligent

बूथों के निरीक्षण पर रहे अधिकारी, फिर भी लापरवाही बरत रहे कर्मचारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Officers on inspection of booths, yet employees are negligent
संभल। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में लगे कर्मचारी अभी भी लापरवाही करना छोड़ नहीं रहे हैं। जबकि जिला प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले में विशेष बूथों का आयोजन किया गया। बूथों पर कार्य की हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी संजीव रंजन व पुलिस अधीक्षक ने कई बूथों का निरीक्षण किया। जिलाधि कारी को कोई तो कोई बीएलओ गैरहाजिर नहीं मिला। एक बूथ पर दो लोग गैरहाजिर थे तो वह बीमार हैं। इसके अलावा निरीक्षण में कोई गैरहाजिर नहीं था, लेकिन कई बूथ ऐसे भी थे जहां पदाभिहीत अधिकारी और सुपरवाइजर बूथों से गायब रहे। इतना ही नहीं, बीएलओ के सहयोग देने के लिए भी कोई आंगनबाड़ी, सचिव या अन्य सहायक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

दरअसल, आगामी विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत तैयारियां तेज हो गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बूथों पर विशेष शिविर लगाए गए। जहां पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र की फोटो मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। जिसमें मतदाताओं ने अपने वोट देखे और खामियां मिलने पर सुधार के लिए आवेदन भरकर दिए। जिलाधिकारी संजीव रंजन और पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र व अपर जिलाधिकारी केके अवस्थी ने नखासा और सिरसी में पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। सिरसी के जवाहरलाल मैमोरियल इंटर कालेज में मौजूद बीएलओ से वोटों के बारे में जानकारी लेकर दिशा-निर्देश दिए। कहा कि आप सब बीएलओ रजिस्टर लेकर कस्बे के एक-एक घर जाकर जानकारी करें कि किस वोटर की मृत्यु हो गई है। कौन शादी होकर कस्बे से बाहर चली गई और शादी होकर कौन महिला आई है। यह काम जल्द से जल्द पूरा करें। नूरियो सराय स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित बूथ पर दोपहर ढाई बजे न पदाभिहीत अधिकारी थे और न ही सुपरवाइजर। सिर्फ बीएलओ अपने काम में लगे हुए थे।
विज्ञापन

गांव में घूमकर वोट बनवाने के लिए किया प्रेरित
संभल। पवांसा के अतरासी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पोलिंग बूथ पर बीएलओ ने मौजूद रहकर लोगों के नए वोट बनवाए। सपा के नेता डीके यादव ने गांव में घूमकर 13 युवाओं के वोट बनवाने के लिए फार्म भरवाए। पवांसा में भी युवा वर्ग के वोट बनवाने के लिए आवेदन लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान दो लोग गैरहाजिर थे वह बीमार हैं। अन्य गैरहाजिर की जानकारी के लिए सूची मांगी गई है। जो कर्मचारी गैरहाजिर रहे होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन आयोग के कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
संजीव रंजन, जिलाधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed