फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Officers and employees who did excellent work were honored

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी हुए सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Officers and employees who did excellent work were honored
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी हुए सम्मानित
विज्ञापन

बहजोई(संभल)। स्वतंत्रता दिवस पर कलक्ट्रेट परिसर में डीएम मनीष बंसल व सीडीओ कमलेश सचान ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 36 अधिकारियों व कर्मचारियों समेत सामाजिक कार्यकर्ताओं व ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। वहीं, राज्यमंत्री व डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार कल्याण परिषद के 22 पदाधिकारियों व सदस्यों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
रिजर्व पुलिस लाइन में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री व डीएम ने कॉमनवेल्थ गेम में स्थान पाने वाले पैरा शूटर दीपेंद्र समेत रूस में कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान पदक हासिल करने वाली पलक मलिक, कुश्ती खिलाड़ी ललिता गौतम व एथलेटिक्स से जुड़े एकांश गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि खिलाड़ी दीपेंद्र व पलक मलिक को 25-25 हजार रुपये की धनराशि का चेक दिया गया। साथ ही सभी खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी दीपेंद्र के उपस्थित न होने पर उनके पिता को धनराशि का चेक व शील्ड दी गई।
विज्ञापन

राज्यमंत्री व डीएम ने कोरोना महामारी के दौरान रोकथाम, बचाव व उपचार के लिए कार्य करते हुए जान गंवाने वाले तीन लोगों की पत्नियों को भी धनराशि का चेक देकर सम्मानित किया गया। यह जानकारी देते हुए डिप्टी कलक्टर सुनील कुमार त्रिवेदी ने बताया कि कोविड में जान गंवाने वाले तीन लोगों की पत्नियों को 50-50 लाख रुपये की धनराशि का चेक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद सैनिकों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में राज्यमंत्री व डीएम ने शहीद सैनिकों के 4 आश्रितों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed