{"_id":"664d306242ffaf16af0e01d4","slug":"nursing-home-sealed-49-days-ago-found-operational-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-110345-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 49 दिन पहले सील हुआ नर्सिंग होम मिला संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 49 दिन पहले सील हुआ नर्सिंग होम मिला संचालित
Wed, 22 May 2024 05:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 22 May 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। डीएम के आदेश पर नेशनल नर्सिंग होम को 49 दिन बाद दूसरी बार सील किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की मिली भगत से नर्सिंग होम कार्रवाई के कुछ दिन बाद ही दोबारा संचालित होने लगा था। इसकी शिकायत डीएम से की गई। मंगलवार को एसडीएम की अगुवाई में नर्सिंग होम को सील कर दिया। साथ ही मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
गुन्नौर के बदायूं रोड पर रजिस्ट्री कार्यालय के सामने नेशनल नर्सिंग होम संचालित है। इसे तीन अप्रैल को झोलाछाप के नोडल डॉ. विरास यादव ने रजिस्ट्रेशन न होने की वजह से सील किया था। यहां अव्यवस्थाओं के बीच प्रसव किया जा रहा था। यह कार्रवाई सिर्फ अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने तक समिति रही थी। कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं कराया गया। यही कारण रहा कि बीस दिन बाद ही संचालक ने दोबारा से नर्सिंग होम को खोल लिया। इसकी शिकायत डीएम मनीष बंसल से की गई। जिसका संज्ञान लेकर डीएम ने एसडीएम को जांच के आदेश दिए थे। मंगलवार को एसडीएम रमेश बाबू की अगुवाई में चंदौसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ पवन कुमार ने नर्सिंग होम को सील कर दिया। एसडीएम रमेश बाबू ने बताया कि नर्सिंग होम को सील किया गया है। साथ ही मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।