{"_id":"602594fa8ebc3ee90d7e6b6b","slug":"nss-camp-sambhal-news-mbd379287336","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर छात्राएं ठान लें तो आत्म निर्भर बनना है आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर छात्राएं ठान लें तो आत्म निर्भर बनना है आसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। एमजीएम कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं गृृह विज्ञान विभाग के नेतृत्व आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत शिविर का समापन ड्राफ्टिंग एवं मेहंदी प्रशिक्षण के साथ हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डा. अनुभा गुप्ता एवं डा. पूजा गुप्ता ने कहा कि छात्राएं ठान लें तो हुनर को विकसित करके आत्मनिर्भर बनना आसान है।
आत्म निर्भर भारत अभियान के अंतर्गत गुरुवार को शिविर का समापन किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा. आबिद हुसैन हैदरी ने की। डा. पूजा गुप्ता ने बताया कि छात्राएं सिलाई, पेंटिंग, ड्राफ्टिंग, पुष्प सज्जा, मेहंदी को अपने रोजगार का साधन बना कर जीवन यापन कर सकती हैं। दूसरी ओर राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत एक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया । जिसमें सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन की अपील की गई। हिंदी विभाग की ओर से निराला जयंती एवं बसंत पंचमी के अवसर पर लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध का विषय निराला के साहित्य में सौंदर्य चेतना था। यह कार्यक्रम हिंदी विभाग के प्रभारी डा. मोहम्मद इमरान खान के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान डा. निरंकार सिंह, डा. जितेंद्र बहादुर, डा. विकास यादव, प्रीति सिंह और मीनाक्षी गोयंका आदि मौजूद रहीं।