फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Now you can book unreserved train tickets by scanning

Sambhal News: अब क्यूआर कोड स्कैन कर बुक कर सकेंगे अनारक्षित रेल टिकट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Now you can book unreserved train tickets by scanning
चंदौसी (संभल)।
विज्ञापन

रेलवे जल्द ही क्यूआर कोड स्कैन कर अनारक्षित रेल टिकट बुक करने की सुविधा शुरू करने वाला है। इसके बाद यात्रियों को स्टेशनों पर टिकट के लिए लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। यात्री अपने स्मार्ट फोन से ही स्कैन कोड का इस्तेमाल कर टिकट बुक कर सकेंगे। यह सुविधा मुरादाबाद रेल मंडल के चंदौसी जंक्शन सहित 12 स्टेशनों पर शुरू हो गई है।
रेलवे विभाग टिकट विंडों पर लगने वाली लंबी-लंबी लाइनों को खत्म करने की योजना तैयार कर रहा है। इससे पहले यूटीएस के जरिए टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की जा चुकी है। हालांकि इसके बाद भी टिकट विंडों पर लाइनें देखने को मिलती हैं। टिकट के लिए यात्री जद्दोजहद करते दिखते थे, कई बार तो उनकी ट्रेन भी छूट जाती थी। इसी को ध्यान में रखकर रेलवे यात्रियों के लिए क्यूआर कोड की नई सुविधा शुरू कर रहा है। इसके तहत अब यात्री क्यूआर कोड और यूपीआई पेमेंट के माध्यम से ट्रेन टिकट खरीद सकेंगे। उनको टिकट विंडो की लाइन में लगने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। रेलवे यूटीएस एप के सहारे क्यूआर कोड के माध्यम से अनारक्षित टिकट की बुकिंग हो जाएगी।
विज्ञापन



27 से 31 अक्तूबर के बीच रद्द रहेगी चंदौसी-ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन
चंदौसी। ऋषिकेश से चंदौसी के बीच चलने वाले स्पेशल एक्सप्रेस 27 से 31 अक्तूबर के बीच रद्द की गई है। मुरादाबाद मंडल के सहारनपुर-मुरादाबाद सेक्शन के बीच लूप लाइन चालू करने के लिए मतलबपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। विभाग के अनुसार चंदौसी से ऋषिकेश जाने वाली गाड़ी संख्या 04359 चंदौसी जंक्शन-ऋषिकेश स्पेशल एक्सप्रेस 28 से 31 अक्तूबर तक रद्द की गई है। इसके अलावा ऋषिकेश से चंदौसी आने वाली गाड़ी संख्या 04360 ऋषिकेश-चंदौसी स्पेशल एक्सप्रेस 27 से 30 अक्तूबर के बीच बंद रहेगी। कार्य पूर्ण होते ही दोनों ट्रेन अपने यथावत समय से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed