फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Now thugs eye on online marriage grants

Sambhal News: अब ऑनलाइन शादी अनुदान पर ठगों की नजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Now thugs eye on online marriage grants
जुनावई (संभल)। बेटी शादी अनुदान योजना के लाभ के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करने वालों पर ठगों की नजर है। बेटी शादी अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले दो किसानों के पास ठगों ने कॉल की और स्वयं को लखनऊ समाज कल्याण विभाग से बताया। झांसे में लेकर दोनों किसानों से आठ लाख रुपये ठग गए। दोबारा 1500-1500 रुपये मांगे, तो ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद दोनों पीड़ित ब्लॉका कार्यालय पहुंचे और बीडीओ से पूरे मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

जुनावई ब्लॉक क्षेत्र के गांव मई हुसैपुर पोखरा निवासी किसान चंद्रपाल सिंह ने अपनी दो बेटी की शादी 22 फरवरी 2023 को की थी। इसी गांव के ही महाराज सिंह ने अपनी बेटी की शादी 23 फरवरी 2023 को की थी। चंद्रपाल व महाराम सिंह ने शादी अनुदान के लिए एक साथ 18 मार्च 2023 को ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के करीब एक माह बाद दोनों के पास लखनऊ से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को समाज कल्याण विभाग लखनऊ से बताया। कहा कि उसका नाम सुनील कुमार गुप्ता। क्या आपने शादी अनुदान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। हां करने पर ठग ने शादी संबंधी पूरी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

अनुदान योजना का तुरंत लाभ दिलाने का झांसा देकर दोनों व्यक्तियों से चार-चार हजार रुपये की ऑनलाइन अपने खाते में जमा करा ली। इसके ठग ने दोनों किसानों से 1500-1500 रुपये8खाते में डालने को कहा। दोबारा पैसे मांगने पर किसानों को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद दोनों किसान सीधे जुनावई खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार के पास पहुंचे और पूरी बात बताई। उन्होंने बताया कि किसानों के साथ ठगी हुई। इसके बाद पीड़ित किसानों ने बीडीओ से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed