फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Now the cooks working in schools will have to wear aprons, globs and head covers

अब विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को पहनने होंगे एप्रिन, ग्लब्स और हेड कवर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Now the cooks working in schools will have to wear aprons, globs and head covers
बहजोई। अब परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को खाना बनाते समय एप्रिन समेत ग्लब्स व हेड कवर पहनने होंगे। विद्यालयों में बनी रसोई में शुद्धता व सुरक्षा को लेकर शासन की ओर से यह पहल की गई है। मध्याह्न भोजन योजना के तहत विद्यालयों में खाना बनाने वाली सभी रसोइयों को एप्रिन समेत ग्लब्स व हेड कवर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन योजना दीनदयाल शर्मा ने बताया कि विद्यालयों की रसोइयों को एप्रिन उपलब्ध कराए जाने के लिए शासन की ओर से प्रति रसोइया एप्रिन, ग्लिब्स व हेड कवर के 200-200 रुपये की धनराशि वाले दो सेट उपलब्ध कराए जाएंगे। इस प्रकार एक रसोइया को 400 रुपये के दो सेट उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि जिलेभर के परिषदीय विद्यालयों समेत राजकीय, वित्तीय सहायता प्राप्त तथा मदरसा में कार्यरत 4020 रसोइया को 16 लाख 8 हजार रुपये के सेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि एप्रिन समेत ग्लब्स व हेड कवर खरीदने के लिए यह धनराशि विद्यालयों के मध्याह्न भोजना योजना के खातों में भेजी जा चुकी है। अब विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज अध्यापकों की जिम्मेदारी है कि धनराशि से कार्यरत रसोइयों को एप्रिन समेत ग्लब्स व हेड कवर खरीदकर उपलब्ध कराएं। यदि विद्यालयों में निरीक्षण के समय रसोइयों पर एप्रिन समेत ग्लब्स व हेड कवर उपलब्ध नहीं मिले तो संबधित प्रधानाध्यापक/इंचार्ज अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed