{"_id":"611ebb018ebc3e79f17d97e4","slug":"now-sp-mp-burke-s-son-congratulates-taliban-sambhal-news-mbd3997879112","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सांसद बर्क के बेटे ने तालबिन को दी मुबारकबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सांसद बर्क के बेटे ने तालबिन को दी मुबारकबाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। तालिबान को लेकर सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के नजरिए पर चल रही बहस अभी पूरी तरह थमी नहीं कि अब उनके बेटे ममलुकुर्रहमान बर्क का तालिबान को मुबारकबाद देते हुए वायरल हुआ वीडियो चर्चा में आ गया है।
एक मिनट छह सेकेंड का यह वीडियो मीडिया से बातचीत के लहजे पर आधारित है। उनसे अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को लेकर उनका नजरिया पूछा जाता है। जवाब में वह कहते हैं, तालिबान एक मुद्दत करीब 20 वर्ष से अमेरिका, जापान और अन्य देशों से लड़ा। उससे पहले दस वर्ष तक रूस से लड़ाई की। बेवजह तालिबान पर हमला किया गया। तालिबान तो उनसे लड़ने गए नहीं। तालिबान का अपने देश में झगड़ा था। इसमें तालिबान की कोई गलती नहीं है। तालिबान हमारे देश के साथ है। हमारे देश के बारे में कोई गलत बात नहीं बोली है। हम तालिबान को मुबारकबाद देते हैं।
तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो के संदर्भ में जब सांसद डॉ. बर्क से उनका पक्ष जानने की कोशिश की तो घर से उनके मौजूद न होने की जानकारी दी गई। उनका फोन भी अटैंड नहीं हुआ।
विज्ञापन
एक दिन पहले ही सांसद बर्क के खिलाफ देशद्रोह की रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल की तहरीर पर दर्ज की गई है। सिंघल ने डॉ. बर्क पर तालिबान की तुलना भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से करने का आरोप लगाया था। हालांकि डॉ. बर्क ने अपनी ओर से ऐसे किसी बयान से इनकार किया था।