फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Now doctors will have to paste the rate list in the hospital

अब चिकित्सकों को हास्पिटल पर चस्पा करनी होगी रेट लिस्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Now doctors will have to paste the rate list in the hospital
अब चिकित्सकों को हॉस्पिटल में चस्पा करनी होगी रेट लिस्ट
विज्ञापन

चंदौसी (संभल)। अब शहर के चिकित्सकों अपने हास्पिटल के बाहर आपरेशन व ओपीडी फीस की लिस्ट चस्पा करनी होगी। शुक्रवार को एसडीएम ने तहसील सभागार में शहर के सभी चिकित्सकों की बैठक ली। जिसमें कहा कि अब चिकित्सकों को अपनी पार्किंग बनानी होगी। अगर अस्पताल के बाहर वाहन खड़े मिलते हैं, तो अस्पताल संचालक पर कार्रवाई होगी। शुक्रवार को तहसील सभागार में संपन्न हुई बैठक में एसडीएम राजपाल सिंह ने कहा कि अब शहर के चिकित्सकों को अपने हास्पिटल पर आपरेशन, ओपीडी चार्ज सहित अन्य की रेट लिस्ट चस्पा करनी होगी। ताकि मरीजों को जानकारी हो सके कि उसे कितने रुपये का व्यय करना होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी चिकित्सक द्वारा मरीजों से ज्यादा पैसे न लिए लिए। इसके अलावा हर चिकित्सक को अपनी पार्किंग की सुविधा स्वयं करनी होगी। अगर कोई वाहन अस्पताल के बाहर खड़ा मिलता है तो अस्पताल संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस को वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्तपाल संचालकों द्वारा जनरेटर भी सड़कों पर नहीं रखे जाएंगे, चिकित्सकों को अस्पताल परिसर में ही जनरेटर रखने के निर्देश दिए। इस अवसर सीओ दिनेश कुमार, एआरटीओ अमरीश कुमार, तहसीलदार मो नालिसा जौहरी, कोतवाल वेद प्रकाश गुप्ता, ईओ विजय पाल के अलावा चिकित्सकों में डॉ. कमल कुमार, डॉ. सर्वेश सक्सेना, डॉ. शशांक चौधरी, डॉ. अतुल्य कुमार, डॉ. हरवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed