फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Now albendazole will be given to children and adolescents on April 10

अब दस अप्रैल को बच्चों और किशोरों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Now albendazole will be given to children and adolescents on April 10
चंदौसी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एक साल से 19 साल तक बच्चों और किशोरों को पेट के कीड़े मारने की गोली खिलाने का अभियान अब संभल जनपद में दस अप्रैल से शुरू होगा। अगस्त माह में कोरोना संक्रमण के कारण यह अभियान दो माह देरी से शुरू हुआ था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में एक साल से 19 साल तक करीब छह लाख 88 हजार बच्चे, किशोर हैं। बच्चों और किशोरों के पेट में कृमि (कीड़े) हो जाते हैं, जो उनके शरीर का विकास रोक देते हैं। छह माह के अंतराल पर साल में दो बार दस फरवरी और दस अगस्त को यह अभियान चलाया जाता है। संभल जनपद में अगस्त 2021 में कोरोना संक्रमण के कारण विभाग यह अभियान शुरू नहीं हो पाया था। स्वास्थ्य विभाग ने यह अभियान अक्तूबर माह में चलाकर बच्चों, किशोरों को पेट के कीड़े मारने के लिए एल्बेंडाजोल खिलाई थी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस दस फरवरी तक अभी छह माह पूरे नहीं हुए हैं। यह गोली छह माह के बाद ही खिलाई जाती है। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब यह अभियान दस अप्रैल 2022 को यानी दो माह बाद शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह अभियान साल में दो बार चलाया जाता है। अगस्त 2021 में कोरोना संक्रमण के कारण यह अभियान दो माह बाद अक्तूबर में शुरू किया गया था। अब यह अभियान फरवरी के बजाय दस अप्रैल से शुरू होगा।
डॉ. मनोज चौधरी, जिला सर्विलांस प्रभारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed