{"_id":"6127e5598ebc3e06046cdb40","slug":"notice-issued-to-two-firm-owners-in-case-of-child-labor-sambhal-news-mbd4005263181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल श्रम कराने के मामले में दो फर्म स्वामियों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल श्रम कराने के मामले में दो फर्म स्वामियों को नोटिस जारी
विज्ञापन
संभल। बाल श्रम कराने के मामले में दो फर्म स्वामियों को श्रम विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। बाल श्रम कराने के मामले में जवाब मांगा है। न देने पर अगली कार्रवाई होगी। फिलहाल जो बाल श्रमिक काम करते पाए गए थे, उन्हें छुड़ाते हुए परिजनों के सुपुर्द किया है।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि बाल श्रम की लगातार सूचनाएं मिल रही हैं।
जिलाधिकारी की ओर से भी बाल श्रम को रोकने के लिए अभियान चलाने के निर्देश हैं। गुरुवार को चौधरी सराय मोहल्ले में इफ्तेखार ऑटो सर्विस पर काम करते दो बाल श्रमिक मिले। वहीं, एक बाल श्रमिक मोहल्ला लाडम सराय में स्थित मैसर्स हसन एल्यूमीनियम एंड हार्डवेयर पर कार्य करता मिला।
तीनों बाल श्रमिकों को छुड़ाकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। साथ ही फर्म स्वामियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। यदि जवाब संतोषजनक न मिला तो फर्म स्वामियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।