{"_id":"644d77e7f4669eb7710bcc36","slug":"notice-issued-to-four-secretaries-sambhal-news-c-15-1-130473-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चार सचिवों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चार सचिवों को नोटिस जारी
Sun, 30 Apr 2023 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र की 11 ग्राम पंचायतों में तैनात चार सचिवों को एडीओ पंचायत गुरुदयाल की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। कहा गया है कि तीन वर्ष में जिन पंचायत सचिवालयों का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है, उनका निर्माण कार्य दो दिन में पूरा कराएं। अन्यथा अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
दरअसल, पवांसा ब्लॉक क्षेत्र की 11 ग्राम पंचायतों में 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी पंचायत सचिवालय का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। जिस कारण पंचायत सचिवालय से मिलने वाली सुविधा ग्रामीणों को नहीं मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों ने आकर निरीक्षण तो किया है पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिस कारण प्रधान और सचिव लापरवाही बरत रहे हैं और निर्माण कार्य पूरा नहीं करा रहे हैं। अमर उजाला ने 29 अप्रैल के अंक में इस खबर को प्रमुखता से छापा तो अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया। जिसके बाद चार सचिवों को नोटिस जारी किए गए हैं।