{"_id":"6047d85c8ebc3e5926537c21","slug":"notes-to-gram-pradhan-in-scam-chandausi-news-mbd3823798126","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 लाख के गबन में पूर्व ग्राम प्रधान को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 लाख के गबन में पूर्व ग्राम प्रधान को नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। शौचालय निर्माण समेत हैंडपंप रिबोर व अन्य विकास कार्यों में अनियमितता बरतते हुए 23 लाख रुपये की धनराशि का दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। पूरे मामले में डीएम की ओर से पूर्व ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामला विकासखंड बहजोई की ग्राम पंचायत परतापुर का है।
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि विकासखंड बहजोई के गांव परतापुर में बीते दिनों परतापुर के ग्रामीणों की ओर से ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में धांधली करते हुए धनराशि के दुरुपयोग की शिकायत की गई थी। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन को पूरे मामले में जांच अधिकारी बनाया गया था।
डीपीआरओ की जांच आख्या में सामने आया कि ग्राम प्रधान की ओर से शौचालय निर्माण व हैंडपंप रिबोर समेत कर्मशाला निर्माण में धांधली बरतते हुए 23 लाख 18 हजार 67 रुपये की धनराशि का दुरुपयोग सामने आया। इस पर पूर्व ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही सभी साक्ष्यों समेत दो सप्ताह में जवाब देने के लिए कहा गया है। तय समय पर जवाब न दिए जाने पर वसूली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।