{"_id":"584db3bb4f1c1bc8402c3c30","slug":"notebandi-pr-bjp-ka-bikaat-kro","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी पर भाजपा का बायकाट करो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी पर भाजपा का बायकाट करो
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Mon, 12 Dec 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
इकबाल महबूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी चुनाव में भाजपा के बायकाट का आह्वान पब्लिक से किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जबरन नसबंदी कराने वाली कांग्रेस को धूल चटाई थी उसी तरह से इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा को धूल चटा दो। इतिहास गवाह है जब-जब जनता को किसी सरकार ने तकलीफ दी जनता ने उसको सत्ता से बेदखल किया है।
उन्हें उम्मीद है कि जनता अबकी बार नोटबंदी करने वाली भाजपा को विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगी और आने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता से हटाएगी।
खाद्य एवं औाषधि प्रशासन विभाग के मंत्री नवाब इकबाल महमूद रविवार को दोपहर छछैरा गांव में स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पार्टी के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नोटबंदी पर जनता के दुखदर्द को साझा किया और सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा को कामयाबी नहीं मिलेगी। क्योंकि भाजपा ने सदैव धोखा ही दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले 15-15 लाख रुपये बैंक खाते में आने की बात कही गई थी जो अभी तक नहीं आए। उन्होंने कहा कि अब कैशलैस ट्रांजेक्शन और मोबाइल बैंकिंग की बात पीएम के द्वारा कही जा रही है जबकि 80 फीसदी जनता गांव में रहती है। आनलाइन ट्रांजेक्शन तथा मोबाइल बैंकिंग के बारे में कुछ नहीं जानती है।
वही जनता सुबह से शाम तक अपने ही पैसे के लिए बैंकों में फकीर बनकर कतार में लग रही है और धक्के खा रही है। ऐसी जनता भाजपा का आगामी विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त देगी। उन्होंने यह भी कहा कि सपा ने जो वादे किए थे वे पूरे हो गए हैं।