{"_id":"609c2a388ebc3efbf07a7974","slug":"not-supplying-essential-goods-in-container-zone-sambhal-news-mbd3888601153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनमेंट जोन में जरूरी सामान की डिलीवरी के लिए नहीं है कोई प्रभावी इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनमेंट जोन में जरूरी सामान की डिलीवरी के लिए नहीं है कोई प्रभावी इंतजाम
विज्ञापन
संभल/चंदौसी। कोरोना संक्रमित परिवारों के लिए घरों पर जरूरी सामान आपूर्ति का अबकी बार कोई इंतजाम नहीं दिख रहा है। कई लोग तो कंटेनमेंट जोन में लगी बल्ली तोड़ कर सामान लाने के लिए निकल रहे हैं। कंटेनमेंट जोनों में आवाजाही होती दिख रही है।
गणेश कालोनी में कंटेनमेंट जोन में ठेले वाले सब्जी बेचते दिखाई दे रहे हैं तो सीकरी गेट में आम लोग इधर से उधर टहलते नजर आते हैं जबकि कंटेनमेंट जोन में लोगों को अपने घरों पर रह कर कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करना है। ताकि संक्रमण फैलने से रुके। जिला संभल में अब तक 1870 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं जिसमें 351 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं।
यह हैं हालात
सीकरीगेट में कंटेनमेंट जोन में बाहरी लोगों की हो रही आवाजाही
सीकरीगेट के कंटेनमेंट जोन में बाहरी लोगों की आवाजाही खूब हो रही है। सीकरी गेट निवासी आमिर ने बताया कि उनके परिवार में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो चुकी है। मां कोरोना पॉजिटिव हैं लेकिन सैनिटाइजेशन भी तब कराया गया जब उप जिलाधिकारी और ईओ को कॉल की। जरूरी सामग्री की होम डिलीवरी का कोई इंतजाम नहीं है। जरूरी खाद्य सामग्री भी रिश्तेदारों से मंगा रहे हैं। प्रशासन की ओर से जरूरी सामान की होम डिलीवरी सुविधा दिख नहीं रही है।
विज्ञापन
घरेलू सामान लेने के लिए बल्लियां से बाहर निकलने की मजबूरी
चंदौसी की गणेश कालोनी की 6 ए व 6 बी 8 मई से कंटेनमेंट जोन हैं। दोनों गलियों में तकरीबन 150 परिवार रहते हैं। लोग दूध, फल और सब्जी लेने के लिए बल्ली तोड़कर निकल रहे हैं। जब पुलिस आती है तो बल्ली को अपने सामने लगवा देती है लेकिन अगर जरूरी सामान घरों तक भेजने की व्यवस्था की जाए तो लोग घरों से नहीं निकलेंगे। 6 बी निवासी राजीव शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने घरों तक सामान भेजने का कोई इंतजाम नहीं किया है। इसी गली के निवासी काली मंदिर के पुजारी हरिओम शर्मा ने बताया कि लोग अपनी जरूरत एक-दूसरे घरों में जाकर पूरा कर रहे हैं।
होम डिलीवरी की सुविधा के लिए मोबाइल नंबर जारी करे प्रशासन
संभल के कोट मोहल्ले में कंटेनमेंट जोन है और बल्ली लगी है लेकिन लोग बल्ली पार करके सामान्य दिनों की तरह आ और जा रहे हैं। सुबह शाम यहां होमगार्ड रोकते टोकते हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि अगर होम डिलीवरी की सुविधा के लिए दुकानदारों के फोन नंबर जारी किए जाएं और इस व्यवस्था का प्रचार प्रसार किया जाए तो लोग घरों से नहीं निकलेंगे। कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का भी पालन होगा।