{"_id":"6a49720a77daa19146031589","slug":"nominations-for-the-teachers-union-elections-will-take-place-today-at-the-maulagarh-brc-sambhal-news-c-204-1-chn1001-130688-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मौलागढ़ बीआरसी पर आज होंगे शिक्षक संघ चुनाव के नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मौलागढ़ बीआरसी पर आज होंगे शिक्षक संघ चुनाव के नामांकन
विज्ञापन
चंदौसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक नगर इकाइयों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) मौलागढ़ पर विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। जिन इकाइयों में चुनाव की आवश्यकता होगी, वहां 12 जुलाई को मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर संगठन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि संगठन की सभी ब्लॉक एवं नगर इकाइयों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके तहत रविवार पांच जुलाई को ब्लॉक संसाधन केंद्र मौलागढ़ पर जनपद की सभी ब्लॉक और नगर इकाइयों के विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
जिन इकाइयों में एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में होंगे, वहां 12 जुलाई को मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांच जुलाई को नामांकन प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव कुमार शर्मा की देखरेख में संपन्न होगी।
विज्ञापन
नामांकन केवल वही शिक्षक कर सकेंगे, जिन्होंने वर्ष 2024, 2025 और 2026 की संगठन की सदस्यता ग्रहण की हो। चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।