फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   nomination for panchayat election in sambhal

आज और कल होगा नामांकन पत्रों की जांच का कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
nomination for panchayat election in sambhal
चंदौसी। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों से की जा रही हैं। रविवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का का अंतिम दिन था। सोमवार व मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच का कार्य किया जाएगा। 21 अप्रैल की सुबह आठ से तीन बजे तक नाम वापसी होगी, बाद मैदान में बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य पद को छोड़ अन्य सभी पदों पर कार्य ब्लाक स्तर पर किए जाएंगे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार व रविवार को प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने नामांकन कराए गए। जिला पंचायत सदस्य के नामांकन व अन्य कार्य बहजोई कृषि रक्षा इकाई भवन में किया जाएंगे। इसके अलावा ग्राम प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य के सभी कार्य ब्लाक स्तर पर संपन्न होंगे। सोमवार व मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच का कार्य किया जाएगा। जिसकी तैयारियों में ब्लाक कर्मचारी पूरी तरह से जुटे गए हैं। 21 अप्रैल की सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद तीन बजे से शाम तक मैदान में उतरे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। रविवार को नामांकन के बाद प्रत्याशी की नजर नाम वापसी पर टिक गई है। क्योंकि नाम वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो जाएगी। इसके बाद प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंकने की रणनीति तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed