फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   nomination for panchayat election in bahajoi

कलक्टेट पर दो दिनों में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दाखिल हुए 552 नामांकन पत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
nomination for panchayat election in bahajoi
बहजोई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर दूसरे दिन कलेक्ट्रेट पर कृषि रक्षा इकाई के भवन के चार अलग-अलग कक्षों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार दो दिनों में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 35 वार्डों में कुल 552 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
विज्ञापन

रविवार को कक्ष संख्या 1 में वार्ड संख्या 1 से 9 तक नामांकन पत्र जमा कराने के लिए तैनात सहायक निर्वाचन अधिकारी/ डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर संजीव कुमार ने बताया कि दूसरे दिन उनके कक्ष में तय समय तक 25 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें वार्ड संख्या 1 में 6, 2 में 3, 3 में 3, 4 में 2, 5 में 2, 6 में 1,7 में 1, 8 में 2 व वार्ड संख्या 9 में 5 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र शामिल हैं। इस प्रकार दो दिनों में कुल 160 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
विज्ञापन

वहीं कक्ष संख्या 2 में वार्ड संख्या 10 से 18 तक नामांकन पत्र जमा कराने के लिए तैनात किए गए सहायक निर्वाचन अधिकारी/ डीएसटीओ रतनेश कुमार ने बताया कि उनके कक्ष में दूसरे दिन 18 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें वार्ड संख्या 10 में 2, 11 में 2, 12 में 6, 13 में 2, 14 में 1, 15 में 3, 16 में 0, 17 में 0 व वार्ड संख्या 18 में 2 प्रत्याशियों की ओर नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार दो दिनों में कुल 136 नामांकन पत्र दाखिल हुए। वहीं कक्ष संख्या 3 में वार्ड संख्या 19 से 27 तक के लिए नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए तैनात किए गए सहायक निर्वाचन अधिकारी/ अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग सुशील कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या 19 से लेकर 27 तक दूसरे दिन 16 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसमें दो दिनों में वार्ड संख्या 19 में 28, 20 में 18, 21 में 11, 22 में 18, 23 में 20, 24 में 12, 25 में 22, 26 में 9, 27 में 9 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार दो दिनों में कुल 147 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इसके अलावा कक्ष संख्या 4 में तैनात सहायक निर्वाचन अधिकारी/ अधिशासी अभियंता जल निगम एमके गुप्ता ने बताया कि उनके कक्ष में कुल 8 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें वार्ड संख्या 28 में 2, 29 में 0, 30 में 1, 31 में 2, 32 में 1, 33 में 0, 34 में 0 व वार्ड संख्या 35 में 2 नामांकन पत्र शामिल हैं। इस प्रकार दो दिनों में कुल 109 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed