{"_id":"68322568a08176b0df012a84","slug":"nodal-officer-took-stock-of-development-works-in-the-district-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-122930-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नोडल अधिकारी ने लिया जिले में विकास कार्याें का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नोडल अधिकारी ने लिया जिले में विकास कार्याें का जायजा
विज्ञापन
संभल। शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी प्रबंध निदेशक पीसीएफ डॉ. चंद्रभूषण ने शनिवार को जिले में विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन नवीन पुलिस लाइन बहजोई का निरीक्षण किया। इसके बाद असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल योजना का निरीक्षण किया।
इस दौरान नोडल अधिकारी ने कहा कि पेयजल पाइपलाइन के अंतर्गत क्लोरीनयुक्त पानी की सप्लाई की जाए। पंप हाउस पर पंप ऑपरेटर का नाम और मोबाइल नंबर लिखवाया जाए। पेयजल आपूर्ति का सुबह और शाम का समय अंकित करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने चंदौसी मंडी समिति स्थित रेलवे लाइन के पास बन रहे फ्लाईओवर का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने रास्ते के लिए साइन एज लगाने के निर्देश, ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो।
इसके बाद नोडल अधिकारी ने पीएम श्री विद्यालय आटा का निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, सीवीओ डॉ. शैलेंद्र सिंह, राम आशीष, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रत्नेश कुमार, एक्सईएन पीब्डल्यूडी सुनील प्रकाश, जल निगम ग्रामीण चंद्रहास, बीडीओ रिजवान हुसैन, आरआई एवं सहायक अभियंता जल निगम ग्रामीण चर्चित चौधरी आदि रहे।