{"_id":"610593478ebc3e09467816ec","slug":"nodal-officer-did-site-inspection-and-saw-the-arrangements-sambhal-news-mbd3977048111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। शासन द्वारा नामित चकबंदी आयुक्त नोडल अधिकारी बीराम शास्त्री ने स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। सबसे ज्यादा जलभराव, बिजली व्यवस्था, राशन कार्ड से संबंधित शिकायतें लोगों ने कीं। नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतें दूर करने के निर्देश दिए हैं।
पंवासा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह साढ़े दस बजे नोडल अधिकारी बीराम शास्त्री औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। ओपीडी में बैठे चिकित्सकों से मरीजों के बारे में जानकारी ली। वार्ड का निरीक्षण किया और दवाइयों की उपलब्धता देखी। दवाई स्टॉक रजिस्टर का रख-रखाव सही नहीं मिला तो नाराजगी जाहिर की और स्टॉक रजिस्टर को मेंटेन रखने को कहा।
आइसोलेशन वार्डों को चेक किया व गोल्डन कार्ड को लेकर निर्देश दिए। इसी क्रम में अपर जिलाधिकरी न्यायालय के पास भूमि का निरीक्षण किया है। दरअसल, यहां पर रोडवेज बस स्टैंड और वर्कशॉप बनाने की योजना है।
विज्ञापन
नगर पंचायत सिरसी के वार्ड चार का निरीक्षण किया। जिसमें साफ-सफाई की व्यवस्था, नाली-नालों की साफ-सफाई, जलभराव एवं जल निकासी की व्यवस्था को लेकर ईओ को निर्देश दिए। नगर पंचायत में गृहकर और जलकर आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की व संबंधित रजिस्टर को चेक किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी, उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव, बृजेश कुमार, नगर पंचायत सिरसी के ईओ आदि मौजूद रहे।