{"_id":"606b6a7e8ebc3ee63a17b70a","slug":"no-use-od-panchayat-bhawan-sambhal-news-mbd3853657108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन बनाने पर लाखों रुपये हुए खर्च, उपयोग कुछ नहीं, कैसे आएगा ग्राम स्वराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन बनाने पर लाखों रुपये हुए खर्च, उपयोग कुछ नहीं, कैसे आएगा ग्राम स्वराज
गांव बैटला के पंचायत घर में ग्रामीणों ने ऐसे किया हुआ है अवैध कब्जा।
- फोटो : SAMBHAL
Link Copied
संभल। जिले में लाखों रुपये खर्च करके पंचायत भवन बनाए गए लेकिन ग्राम स्वराज का सपना साकार नहीं हो सका। कई ग्राम पंचायतों के भवन भवन खाली पड़े हैं। कहीं भूसा भरा हुआ है तो कहीं ताला लगा हुआ है। पंचायत भवन गांव में गांव की सरकार चलाने लिए बनाए गए थे। गांव स्तरीय सरकारी कर्मचारी आम जनता को गांव में ही मिल जाएं यही मंशा थी लेकिन सरकारी कर्मचारी पंचायत भवन में नहीं कभी कभार ही बैठे।
विज्ञापन
लोगों को अपने छोटे से छोटे काम के लिए पंचायत भवन के स्थान पर ब्लाक मुख्यालय तक दौड़ लगानी पड़ती है। कई बार तो ऐसा होता है कि अगर पंचायत सचिव विकास खंड कार्यालय पर नहीं हैं तो उन्हें सचिव के घर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
इससे ग्राम स्वराज की अवधारणा को झटका लगा है। बैटला गांव का पंचायत भवन जर्जर अवस्था में पड़ा है। परियावली के पंचायत भवन में भूसा भरा है। विकास खंड के अधिकारी इससे बेखबर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर ध्यान दिया गया होता तो लाखों रुपये खर्च करके बनाई गई इन इमारतों का ऐसा हाल न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।