फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   no traffic rules follow in sambhal

यातयात नियम टूटे, जान जोखिम में डालकर किया सफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
no traffic rules follow in sambhal
चंदौसी में रक्षाबंधन पर जान जोखिम में डालकर बच्चों को ले जाता बाइक सवार।- अनवर हुसैन ऊर्फ टीटू - फोटो : CHANDAUSI
संभल। जिलेभर में दुपहिया वाहनों ने सबसे ज्यादा यातायात नियमों की अनदेखी की। बाइक सवार लोग जान जोखिम में डालकर सफर करते नजर आए। बाइकों पर तीन से छह सवारियां बैठी दिखाई दीं। इन वाहन चालकों को न जान की परवाह थी और न नियमों का लिहाज। बस दौड़े ही जा रहे थे। यह उल्लंघन उस समय हो रहा था जब मुख्य मार्गों और चौराहों पर यातायात पुलिस के साथ ही थाना पुलिस भी तैनात थी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से ही जिलेभर के मार्गों पर वाहनों की आवाजाही आम दिनों से भी ज्यादा दिखाई दी। रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए लोग इधर से उधर अपनी रिश्तेदारी में दौड़ रहे थे। इस बीच सबसे ज्यादा यातायात नियमों को तोड़ा गया। एक बाइक पर मासूम बच्चे व महिलाओं को बैठाकर तीन से छह सवारियां तक सफर करती नजर आईं। यही लापरवाही हादसों का कारण बनती हैं। पूरे लॉकडाउन की अवधि में सबसे ज्यादा व्यस्त मार्ग सोमवार को नजर आए।
विज्ञापन

सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया और मास्क का भी प्रयोग नजर नहीं आया। बस लोग अपने गंतव्यों की ओर दौड़ते नजर आ रहे थे। सुबह से देर रात यही हाल मार्गों पर नजर आया। हालांकि गनीमत रही इस आपाधापी के समय में कोई हादसा नहीं हुआ। लेकिन इस तरह की लापरवाही हादसों का कारण बनती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed