फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   no social distince in election duty

पोलिंग पार्टी ने उड़ा दी सामाजिक दूरी की धज्जियां, न डर सताया और न भीड़ से बचना आया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
no social distince in election duty
संभल। पोलिंग पार्टी रवाना होने से पहले ब्लॉक परिसर और अन्य निर्धारित स्थानों पर एकत्र हुईं तो हालात बिगड़ गए। इस दौरान सामाजिक दूरी का कोई पालन नहीं किया गया। उपस्थिति लगवाने और ड्यूटी कटवाने से लेकर चुनाव सामग्री लेने तक एक दूसरे के ऊपर कर्मचारी चढ़े रहे। कुछ ही ऐसे कर्मचारी थे जो कोरोना से बचाव करना चाहते थे। लेकिन उनका भी बचाव हो नहीं सका।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया में उलझे यह कर्मचारी कोरोना से बचाव करना भूल गए। इन्हें न कोरोना संक्रमण का डर सताया और न इन्होंने बचना चाहा और लगातार नियमों की धज्जियां उड़ गईं। संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा है। बुधवार को संभल ब्लॉक परिसर में एकत्र हुए कर्मचारी संक्रमण से बचाव का पालन नहीं कर सके। क्योंकि कर्मचारी ज्यादा थे और जगह कम पड़ गई। इन कर्मचारियों को ले जाने वाले वाहन मुख्य मार्ग पर खड़े थे। जिससे यातायात व्यवस्था बाधित रही। हालात यह रहे कि दोपहर तक एक भी पोलिंग पार्टी रवाना नहीं हो सकी। यही हाल असमोली ब्लॉक का रहा।असमोली में किसान इंटर कालेज में कर्मचारी एकत्र हुए थे। शाम को पांच बजे पहली पोलिंग पार्टी रवाना हो सकी। पवांसा ब्लॉक के कर्मचारी भी परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed